Saharanpur News: शहरी चौपाल की खबर का असर, त्योहारी सीजन में जाम से निपटने को एसपी ट्रैफिक का प्लान

सहारनपुर में त्योहारी सीजन के दौरान जाम की समस्या को शहरी चौपाल ने प्रमुखता से उठाया था। एसपी ट्रैफिक ने संज्ञान लेकर यातायात योजना तैयार की, प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात और कई बाजारों में ई-रिक्शा व ऑटो पर प्रतिबंध लगाया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। त्योहारी सीजन में सहारनपुर शहर को जाम से बचाने और बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को लेकर शहरी चौपाल समाचार पत्र में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। खबर में त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की आशंका को उठाते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत बताई गई थी। अब एसपी यातायात ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए आगामी करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, भैयादूज और गोवर्धन पूजा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार की है।

त्योहारों की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को करवा चौथ की खरीदारी के चलते नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, शहीद गंज, बाजोरिया रोड, कोर्ट रोड, अंबाला रोड और घंटाघर चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 10 मिनट की दूरी तय करने में आधा घंटा तक लग गया।

शहर को जाम से बचाने के लिए श्रीराम चौक, दाल मंडी पुल, पुल जोगियान और चौकी सराय पुल पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा संबंधित थाना क्षेत्रों के बाजारों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की भी योजना है।

 

श्रीराम चौक से नेहरू मार्केट, शहीद गंज, सर्राफा बाजार और रानी बाजार में ई-रिक्शा व ऑटो के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्य बाजारों में चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी नियंत्रित की गई है, ताकि बाजारों में अनावश्यक जाम न लगे और खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में जाम से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। यातायात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रयास रहेगा कि बाजारों में जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य