एडीएम वित्त एवं राजस्व ने किया नकुड़ तहसील का निरीक्षण

राजस्व वसूली में तेजी लाने और मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब तीन बजे तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, रजिस्ट्री कार्यालय, संग्रह कार्यालय और नजारत कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया।

सबसे पहले संग्रह कार्यालय पहुंचकर उन्होंने बड़े बकायेदारों की स्थिति और विभिन्न मदों में राजस्व वसूली प्रतिशत की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रजिस्ट्री कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पैन कार्ड के बिना कोई भी रजिस्ट्री न की जाए। साथ ही प्रतिदिन होने वाले बैनामों के औसत के बारे में जानकारी ली। नजारत कार्यालय में विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर तहसील परिसर में स्थित भवनों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

तहसीलदार न्यायालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने नकल सवाल रजिस्टर व्यवस्थित रखने तथा दाखिल-खारिज प्रकरणों में अनावश्यक देरी न करने के निर्देश दिए। आरके कार्यालय में अमल दरामद रजिस्टर, भूलेख आहरण रजिस्टर और नायब तहसीलदार न्यायालय की विभिन्न फाइलों की जांच की।

एसडीएम न्यायालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न मुकदमों में लगी तिथियों को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने और लंबित मामलों का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय की साफ-सफाई पर संतोष व्यक्त किया।

इस अवसर पर एसडीएम सुरेन्द्र कुमार, एसडीएम न्यायिक विजय प्रताप सिंह, तहसीलदार प्रियंक सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सक्सेना, विजय कुमार, नायब नाजिर राकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य