शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था महाराज सिंह डिग्री कॉलेज सहारनपुर की एनएसएस इकाई प्रथम द्वितीय एवं तृतीय के सात दिवसीय विशेष शिविर में तृतीय दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट आशु वालिया, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सचिन कुमार, डॉक्टर अभिमन्यु कुमार, डॉक्टर निधि यादव ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं एनएसएस गीत का गायन कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट आशु वालिया ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना से जीवन में होने वाले लाभों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया और सभी से समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सचिन कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा राष्ट्रभर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अभिमन्यू कुमार ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर निधि यादव ने सभी को राष्ट्रीय सेवा योजना के इस कैंप से जीवन में काम आने वाले विचारों को ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व महाविद्यालय की छात्राओं सभ्यता खंडवाल, संजना, अलीशा, दीपाली नृत्य प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। अफसा, सोनी, हबीबा ने गात गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस अवसर जाफर, आदित्य, गोरक्ष, विशाल, गोविंद निखिल, शानू,खुशी, लक्षिता, वंशिका आस मोहम्मद, श्लोक आदि ने भी प्रस्तुतियां दी।

o








