दहेज में दो लाख व बाइक की मांग, महिला को घर से निकाला; पति समेत सात पर केस दर्ज

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 
शामली। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में पति सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैड़ी निवासी राखी ने पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को गांव कादरगढ़ निवासी सन्नी के साथ हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति सन्नी, ससुर ब्रिजेश, सास रेखा, ननद दिपन्नी व परिका तथा जेठ सोनू व मोनू दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे।
पीड़िता के अनुसार, इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि 18 जनवरी 2026 को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है।
महिला का यह भी आरोप है कि 24 जनवरी को ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके पहुंचे और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। एसपी के आदेश पर महिला थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य