होली पर घर लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेनों में वेटिंग 180 पार; विशेष ट्रेनों से मिलेगी राहत

शहरी चौपाल ब्यूरो 

वाराणसी। होली में अब केवल पांच दिन शेष हैं, लेकिन परदेश से घर लौटने वाले यात्रियों के लिए सफर आसान नहीं दिख रहा। दिल्ली, मुंबई, सूरत सहित अन्य महानगरों से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 180 के पार पहुंच गई है। स्लीपर से लेकर एसी कोच तक कंफर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है।

अगले सप्ताह 4 मार्च, बुधवार को होली मनाई जाएगी। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग घर लौटने की तैयारी में हैं। नियमित ट्रेनों में स्थिति यह है कि कई ट्रेनों में किसी भी श्रेणी में सीट उपलब्ध नहीं है।

मुंबई से आने वाली एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस, एलटीटी-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस और कामायनी एक्सप्रेस में 5 मार्च तक सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग चल रही है। स्लीपर में वेटिंग 100 के पार है, जबकि एसी कोच में 50 से अधिक प्रतीक्षा सूची दर्ज की गई है।

नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 3 मार्च तक वेटिंग 180 से अधिक पहुंच गई है। वहीं स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी सीट उपलब्ध नहीं है। महामना एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस की वेटिंग लिस्ट भी लंबी हो चुकी है। कई यात्री तत्काल टिकट के भरोसे हैं, जबकि कुछ को जनरल डिब्बे में यात्रा करनी पड़ सकती है।

विशेष ट्रेनों से राहत की उम्मीद

भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुछ साप्ताहिक और विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है।

गोमतीनगर-मालतीपाटपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 26 फरवरी से शुरू हो चुका है, जो 26 मार्च तक निर्धारित तिथियों पर चलेगी।

रांची-गोरखपुर विशेष ट्रेन 2 मार्च से 30 मार्च तक सप्ताह में निर्धारित दिनों पर संचालित होगी।

इसके अलावा मुंबई सेंट्रल-बनारस विशेष ट्रेन तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष ट्रेन भी चयनित तिथियों पर चलाई जाएंगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि विशेष ट्रेनों से यात्रियों को कुछ राहत मिलेगी, हालांकि होली के कारण भीड़ सामान्य से कहीं अधिक है। यात्रियों को समय रहते टिकट की स्थिति जांचने और यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य