समालखा में 26वां बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, खेल के साथ मानव एकता का संदेश

रिपोर्ट माया राम

समालखा , पानीपत( । हरियाणा)। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में 26वें बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारम्भ समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। यह आयोजन 26 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से चयनित 24 टीमें भाग ले रही हैं।

टूर्नामेंट का आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, ओडिशा, कोलकाता, गुजरात, दिल्ली और दिल्ली एनसीआर सहित विभिन्न राज्यों के युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मैदान पर खेल के साथ अनुशासन, संयम और भाईचारे की भावना भी देखने को मिल रही है।

आयोजन का संचालन संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा के नेतृत्व में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं में टूर्नामेंट को लेकर विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों को भी सुदृढ़ करती है।

इस टूर्नामेंट की आधारशिला बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा बाबा गुरबचन सिंह जी की स्मृति में रखी गई थी। बाबा गुरबचन सिंह जी का मानना था कि खेलों के माध्यम से युवा शक्ति को अनुशासन, संयम और सेवा के मार्ग पर प्रेरित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में संत निरंकारी मंडल की प्रधान श्रीमती राजकुमारी जी एवं केंद्रीय योजना एवं सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह जी की विशेष उपस्थिति रही। अपने आशीर्वचनों में श्रीमती राजकुमारी जी ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही भक्ति और सेवा का आधार है। खेल हमें सहनशीलता, मर्यादा और संतुलित मनोस्थिति का पाठ पढ़ाते हैं। जीत-हार से ऊपर उठकर प्रेम, नम्रता और भाईचारे की भावना बनाए रखना ही सच्ची खेल भावना है।

टूर्नामेंट के सफल संचालन हेतु प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए आवास, चिकित्सा, जलपान, सुरक्षा, आपातकालीन सहायता और पार्किंग सहित व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही प्रत्येक संध्या आयोजित सत्संग कार्यक्रम युवाओं को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेंगे।

यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति, सामाजिक समरसता और मानव एकता का सशक्त संदेश भी है। सतगुरु के दिव्य मार्गदर्शन में आयोजित यह टूर्नामेंट खेल और अध्यात्म के अद्भुत समन्वय का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य