पटाखा बुलेट’ सीज, 21,500 का चालान; 142 वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई

नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान के तहत विशेष चेकिंग, 1.45 लाख रुपये का समन शुल्क

शहरी चौपाल ब्यूरो 

शामली झिझाना। पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना झिंझाना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना के नेतृत्व में सीसी टीम द्वारा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप, गीता चौक के निकट संचालित किया गया।

अभियान के दौरान ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ नियम के तहत बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोककर जागरूक किया गया तथा नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।

चेकिंग के दौरान पेट्रोल पंप के सामने से तेज आवाज करती एक ‘पटाखा बुलेट’ गुजरती दिखाई दी, जिसे टीम ने तत्काल रोक लिया। जांच में वाहन में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित बाइक का 21,500 रुपये का चालान किया गया तथा वाहन को सीज कर दिया गया।

इसके अतिरिक्त सीसी टीम झिंझाना ने दिनभर की कार्रवाई में कुल 142 वाहनों के चालान किए। इन चालानों के माध्यम से करीब 1,45,000 रुपये का समन शुल्क लगाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य