जूडो छात्रावास बालक सहारनपुर ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जनपद का मान

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में 25 से 27 फरवरी 2026 तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता में जूडो छात्रावास बालक सहारनपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में करन ने 35 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि ठाकुर नितिश कुमार कुश्वाहा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं दिशांत ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया।
उल्लेखनीय है कि ये खिलाड़ी अंशकालिक मानदेय जूडो प्रशिक्षक पुनीत कुमार आर्य के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्टेडियम पहुंचने पर क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा एवं सहायक प्रशिक्षक (मुक्केबाजी) प्रवीन कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रवीन कुमार, बृजेश कुमार, पुनीत कुमार आर्य, जयेन्द्र कुमार, सन्नी कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों की इस सफलता से खेल जगत में हर्ष का माहौल है और जनपद के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य