होली से पहले सख्ती: ओवर स्पीडिंग व ड्रिंक एंड ड्राइव पर शिकंजा, 260 वाहनों के चालान

6 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना, यातायात नियमों के पालन की अपील

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। आगामी होली पर्व के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से Saharanpur Police द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों पर चेकिंग कर ओवर स्पीडिंग एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार अभियान में ओवर स्पीडिंग के मामले में 250 वाहनों के चालान किए गए, जबकि ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत 10 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 260 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना आरोपित किया गया।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली जैसे त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा शराब पीकर वाहन चलाने से बचें। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य