बेहट व नकुड़  क्षेत्र में एसडीएम व आबकारी निरीक्षकों ने किया शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा होली पर्व के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब की बिक्री, तस्करी एवं शराब दुकानों में ओवररेटिंग तथा मिलावटी शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चैकिंग अभियान चलाया गया। इसी अभियान के तहत उपजिलाधिकारी बेहट मानवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी बेहट वैभव पांडेय एवं आबकारी निरीक्षक विकास यादव ने संयुक्त रूप से तहसील क्षेत्र की शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शराब की दुकानों में ओवररेटिंग, होलमार्का एवं स्टाॅक की गहनता से जांच की गई। इस दौरान जांच टीम ने शराब दुकानों के सैल्समैन को चेतावनी देते हुए कहा कि दुकानों में किसी भी तरह अनियमितता पाई गई तो उनका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। इसी तरह नकुड़ तहसील में भी एसडीएम सुरेंद्र  कुमार व आबकारी निरीक्षक पंकज सिंह चैहान ने तहसील क्षेत्र की शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी दुकानों का स्टाॅक चेक किया तथा शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम चेक किए। निरीक्षण शराब की दुकानों पर सैल्समैनों में हड़कम्प मचा रहा है। सभी शराब दुकानों पर सैल्समैन सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने में जुटे रहे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने कहा कि होली पर्व के मद्देनजर उप आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर शराब की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य