शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। रेलवे पेंशनर्स समाज, सहारनपुर के संस्था कार्यालय पर कनिष्क हॉस्पिटल देहरादून के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप धातिक एवं डॉ. सत्या सागर ने 53 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया। चिकित्सकों ने विशेष रूप से अस्थि रोग, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य सामान्य बीमारियों से बचाव के उपाय बताए तथा वरिष्ठजनों को संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अपनाने की सलाह दी। शिविर के दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, बोन मैरो डेंसिटी, ईसीजी एवं पल्स ऑक्सीमेट्री जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। अस्पताल के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर प्रवेश गैरोला ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली विशेष छूट की जानकारी दी। शिविर में मीना, प्रियंका, पूजा, आंचल, कामिनी, निकुंज, करण एवं निखिल कुमार ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आर.सी. शर्मा ने चिकित्सकों एवं उनकी टीम का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया तथा संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष जे.एन. शर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री एन.एस. चैहान ने किया। कार्यक्रम में अजय शर्मा, देवेंद्र कुमार, विजय तलवार, मूलचंद रॉगड़ा, अमरनाथ त्यागी, विजय त्यागी, वेद प्रकाश, स्वतंत्र भारद्वाज, आर.के. धीगड़ा, वी.के. शर्मा, बलजीत जायसवाल, इकबाल अजीम, संजीव छाबड़ा, राम प्रकाश शर्मा, अजीत राणा, संतोष एवं भावना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।








