शहरी चौपाल ब्यूरो
शामली इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा दो और तीन मार्च को रहेगी जिस कारण होली पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 2 मार्च को होलिका पूजन और दहन किया जाएगा जबकि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण रहेगा तथा 4 मार्च को रंगों का उत्सव दुल्हेंडी मनाया जाएगा
विद्वानों के अनुसार 3 मार्च 2026 को वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि मंगलवार को लगेगा इस दौरान चंद्रमा लाल रंग में दिखाई देगा जिसे सामान्य रूप से ब्लड मून कहा जाता है ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसकी समाप्ति शाम 06 बजकर 47 मिनट पर होगी
पंडित प्रभुशंकर शास्त्री और कमल शर्मा ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन रंगोत्सव मनाने के बजाय भगवान का भजन कीर्तन करना अधिक शुभ रहेगा धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भारतीय परंपरा में चंद्र ग्रहण को ऊर्जा परिवर्तन का समय माना जाता है
उन्होंने बताया कि इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा दो दिन पड़ने के कारण भ्रम की स्थिति बनी हुई है 3 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण छोटी होली यानी होलिका दहन के दिन पड़ रहा है जिससे पर्व पर ग्रहण का प्रभाव भी माना जा रहा है हालांकि तिथि के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की सांयकालीन बेला में होलिका दहन 2 मार्च 2026 को ही किया जाएगा
धार्मिक आस्था के बीच श्रद्धालु शास्त्रसम्मत समय के अनुसार पूजन और पर्व मनाने की तैयारी में जुटे हैं










