शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना नागल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस मुठभेड़ में गौकशी के मुकदमे में वांछित एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण चोरी हत्या गोकशी नकबजनी एनडीपीएस और पशु चोरी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 की रात थाना नागल पुलिस ग्राम शीतलाखेड़ा से नैनसोब जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी
इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया लेकिन मोटरसाइकिल सवार पीछे मुड़कर भागने लगा पुलिस द्वारा पीछा करने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया
गिरफ्तार बदमाश की पहचान रागिब पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम पाण्डौली थाना नागल जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा एक जिंदा कारतूस एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी थाना नागल में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 63 वर्ष 2026 धारा 3 5 8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहा था उसके विरुद्ध गौकशी और आर्म्स एक्ट सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं
फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है जबकि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है








