सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने होली-रमजान इफ्तार से दिया सौहार्द का संदेश’

सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर मनाया पर्व, शहर की गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा आयोजित होली मिलन एवं रोजा इफ्तार कार्यक्रम में सभी समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी भाईचारे व सौहार्द्र का संदेश दिया। रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा एवं वरिष्ठ महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब के इस शहर में सभी समुदाय मिलजुलकर अपने त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार मण्डल पिछले कई वर्षों से सभी धर्मों और समाज के लोगों को साथ लेकर त्योहार मनाने की परंपरा निभाता आ रहा है, जो इस क्षेत्र की विशेष पहचान है। महामंत्री पुनीत चैहान और कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी ने कहा कि भारत एक फूलों के गुलदस्ते की तरह है, जिसमें विभिन्न धर्मों के लोग अलग-अलग फूलों की तरह समाज को सुगंधित करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां के त्योहारों और उत्सवों की विविधता विदेशियों को भी आकर्षित करती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डा. अजय सिंह, प्रथम महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, विधायक शाहनवाज खान, डॉ. पंकज खन्ना, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश जैन, वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन, वरिष्ठ पार्षद मुकेश गडखड़, पार्षद अनिल गुप्ता, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद आरिफ खान सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और रोजा इफ्तार में शामिल होकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी सद्भाव, प्रेम और एकता को मजबूत करना रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य