होली पर्व से पहले यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 454 चालान

ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, ओवर स्पीड वाहनों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। होली पर्व को सकुशल और सुरक्षित सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सहारनपुर यातायात पुलिस ने विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात और क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील मार्गों पर व्यापक स्तर पर वाहन चेकिंग की गई।

अभियान के दौरान विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज गति से वाहन चलाने वाले तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस के अनुसार ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत 42 चालान किए गए, जबकि ओवर स्पीड के मामलों में 412 चालान काटे गए। इस प्रकार कुल 454 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना और त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं।

सहारनपुर पुलिस ने सभी नागरिकों को सुरक्षित, संयमित और आनंदमय होली की शुभकामनाएं दी हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य