पुलिस मुठभेड़ में दो वांछित गौकश घायलावस्था में गिरफ्तार, तमंचे व कारतूस बरामद

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर,। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में हत्या, गौकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती एवं अवैध नशे के कारोबार की रोकथाम हेतु सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में  थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम आसनवाली पुलिया चौराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान ग्राम पीकी की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर दोनों युवक मोटरसाइकिल मोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए वापस ग्राम पीकी की ओर भागने लगे। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद भी दोनों बदमाश आम के बाग की ओर भागते हुए पुलिस पर फायरिंग करते रहे।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नाजिम पुत्र कयूम एवं अयूब पुत्र कयूम निवासी पंडौली थाना नागल जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0 79/26 धारा 3/8 गोवध अधिनियम के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। इसके अतिरिक्त नाजिम थाना नागल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/26 धारा 3/8 गोवध अधिनियम तथा मु0अ0सं0 70/26 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 शस्त्र अधिनियम में भी वांछित है।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार दोनों अभियुक्तों पर गौकशी, गैंगस्टर, चोरी सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य