शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ के तहत थाना नकुड़ पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 47 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 9 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना नकुड़ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान अम्बैहटापीर से ग्राम घाटमपुर जाने वाले मार्ग पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सोनू पुत्र असगर निवासी ग्राम सिरसला थाना नकुड़ के पास से 22 ग्राम तथा वसीम पुत्र असगर निवासी ग्राम सिरसला थाना नकुड़ के पास से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। कुल 47 ग्राम स्मैक की बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 132/26 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त सोनू पर पूर्व में आबकारी अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज है, जबकि वसीम के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक देवेन्द्र अधाना, मुख्य आरक्षी वरणकार सिंह, मुख्य आरक्षी अजय राठी तथा मुख्य आरक्षी प्रवेश कुमार शामिल रहे।पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।








