रिजर्व पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन, जनपद में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर।  रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में होलिका दहन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं पारंपरिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर व यातायात, अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता की।


होलिका दहन के पावन अवसर पर अभिनंदन सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों और जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलजुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए।
जनपद सहारनपुर में विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही लगातार पैदल गश्त, सघन निगरानी और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अफवाहों पर नियंत्रण के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग भी की जा रही है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शांति भंग करने, अराजकता फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य