संभाल प्रीमियर लीग-9 का शुभारंभ, रोमांचक मुकाबलों में राइडर व रॉयल फाइनल में पहुंचे

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सहारनपुर के प्रमुख सामाजिक संगठन संभाल परिवार द्वारा बेहट रोड स्थित स्किल-एड स्कूल के खेल मैदान में संभाल प्रीमियर लीग-9 (एसपीएल-9) का भव्य आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ सहारनपुर के महानगर विधायक राजीव गुंबर ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में संभाल परिवार की आठ टीमों ने भाग लिया। लीग चरण के मुकाबलों में संभाल राइडर, संभाल रॉयल, संभाल 11 एवं संभाल रॉकर्स ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मैचों के दौरान शहर के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने मैदान पर पहुंचे। कार्यक्रम में सहारनपुर के पूर्व मेयर संजीव वालिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष विकास जैन, भाजपा महामंत्री किशोर शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष शीतल विश्नोई एवं धारा मसाला के मुख्य प्रायोजक कुलदीप धमिजा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। विधायक राजीव गुंबर ने संभाल परिवार की खेल भावना की सराहना करते हुए सामाजिक गतिविधियों में संगठन के योगदान की प्रशंसा की। संभाल परिवार के संस्थापक श्री कृष्ण लाल अरोड़ा ने आयोजन की सफलता पर पूरी टीम को बधाई दी, जबकि अध्यक्ष सुपनीत सिंह ने टूर्नामेंट में लागू किए गए नियमों की जानकारी दी। इस वर्ष सुपर ओवर और डुपर ओवर मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। लीग मैचों में हरमन सिंह एवं अभिषेक छाबड़ा ने शानदार अर्धशतक जड़े। पहले सेमीफाइनल में संभाल राइडर ने गगन मल्होत्रा के अर्धशतक की बदौलत 155 रन बनाकर संभाल 11 को हराते हुए फाइनल में स्थान बनाया।

दूसरे सेमीफाइनल में संभाल रॉयल ने संभाल रॉकर्स को पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल मैच संभाल रॉयल और संभाल राइडर के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन दलीप अरोड़ा एवं कपिल बतरा ने किया। संजीव शर्मा ने प्रभावशाली कमेंट्री की, जबकि राजकुमार मक्कड़ एवं प्रवीण आहूजा ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिलाओं ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ होली पर्व भी हर्षोल्लास से मनाया और लूडो गेम का आनंद लिया। आयोजन ने खेल, सामाजिक एकता और उत्सव का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य