शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। होली के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, सहारनपुर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गौरव वर्मा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, प्रवीण चैधरी, अक्षय चैधरी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा व सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने फूलों से होली खेलते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी सौहार्द व भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि होली का पर्व हमारे संविधान की भावना के अनुरूप एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करते हुए अपनी-अपनी परंपराओं का पालन करना चाहिए तथा देश की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि देश में कुछ शक्तियां जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का प्रयास कर रही हैं, जिसका सभी को मिलकर विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता का संदेश देता है। वहीं गौरव वर्मा ने कहा कि होली के रंगों को पर्यावरण के नाम पर बदनाम किया जाता है, जबकि यह पर्व हमें प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और वृक्षों की कटाई का विरोध करने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और शुद्ध वायु मिल सके।

पूर्व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू एवं जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। कार्यक्रम में संयोजक अनिरुद्ध गुरु, अमरदीप जैन, सौरव भारद्वाज, घनश्याम पंत, पंडित सुमन शर्मा, आदित्य राणा, राजन बिरला, आशीष लोहिया, रवि ठाकुर, कृष्णा, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद रिहान, दीपक सैनी, मुकर्रम, सुनील कुमार, निक्कू, रिंकू जाटव, आयुष गोदियाल, मनीष गोदियाल, सचिन डाबरे, संदीप डाबरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।









