सहारनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन

देवबंद में मुठभेड़ के बाद गौकशी के वांछित आरोपी आशु उर्फ आश मोहम्मद घायलावस्था में गिरफ्तार

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में हत्या, गौकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती और अवैध नशे के कारोबार जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 मार्च 2026 की रात्रि थाना देवबंद पुलिस टीम ग्राम अकबरपुर गढ़ी रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान इंद्रपुर गढ़ी की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल मोड़ ली और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए हाशिमपुरा रजवाहे की ओर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने दोबारा फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे मौके से घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशु उर्फ आश मोहम्मद पुत्र ताहसीन उर्फ बुद्धू निवासी ग्राम फुलास अकबरपुर थाना देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, .315 बोर के दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना देवबंद पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 154/2026 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त है। इसके अलावा उसके खिलाफ जनपद मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के विभिन्न थानों में मारपीट, एनडीपीएस तथा गौकशी के तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य