होली के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी में बढ़ेगी गर्मी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होली के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में लगभग तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन भर तेज धूप रही। रूखी पछुआ हवाओं के कारण गर्मी का एहसास और अधिक बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवाओं की रफ्तार 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जिससे वातावरण में शुष्कता बनी रही और तापमान में बढ़ोतरी महसूस की गई।

मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार बढ़ता हुआ दर्ज किया गया। झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फतेहपुर, वाराणसी और आगरा में भी पारा 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार में कुछ कमी आएगी, लेकिन अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में प्रदेश में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य