सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों का बढ़ाया आत्मविश्वास, परीक्षा तनाव कम करने का दिया संदेश

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। प्रताप नगर स्थित मुकुल एकेडमी इंग्लिश मीडियम व सोफिया पब्लिक हाई स्कूल के तत्वावधान में आज छात्रों के तनाव को कम करने, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने और परीक्षा के डर को दूर करने के उद्देश्य से एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कव्वाली के माध्यम से अभिभावकों, छात्रों और शिक्षकों के बीच होने वाली समस्याओं और उनके समाधान को बेहद रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी रवि बख्शी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि परीक्षा के समय सकारात्मक माहौल बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि ईद और होली जैसे त्यौहार भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता के प्रतीक हैं तथा हमें एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मसम्मान और अच्छे व्यवहार को जीवन की नींव बताते हुए परीक्षा के समय टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर नियमित अभ्यास और रिवीजन करने की सलाह दी। साथ ही समय पर नींद लेने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक रवींद्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि रवि बख्शी को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलम, हिना, फातिमा, अदीबा, लुबना, रफी सिद्दीकी, उमाइमा और सुम्मया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन विदिता ने किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य