शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। नगर शांति समिति द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। बोमनजी स्थित पुतली धर्मशाला में स्थित कार्यक्रम के दौरान शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी अनवार अहमद अंसारी को संस्थापक स्वर्गीय कृष्ण खुराना एवं स्वर्गीय सतनाम राय गांधी साम्प्रदायिक सौहार्द एकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह, ताम्र पत्र, अंगवस्त्र एवं 5100 रुपये नकद प्रदान किए गए। वहीं प्रसिद्ध चिकित्सक डा. पूनम मखीजा और डा. विनीता मल्होत्रा को स्वर्गीय डा. भीमसैन मलिक मेमोरियल स्वास्थ्य सहयोग पुरस्कार से स्मृति चिन्ह, शॉल एवं 2500 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर को साहित्य के क्षेत्र में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण कुमार और डा. संजीव मित्तल को चिकित्सा सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सामाजिक क्षेत्र में महापौर डा. अजय सिंह, तीरंदाजी में बेस्ट स्कूल एथेनिया, प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर की अध्यापिका प्रतिभा यादव को बेस्ट टीचर, उद्योग क्षेत्र में प्रमोद सिडाना तथा अध्ययन क्षेत्र में छात्र-छात्राओं धीरेन विरमानी, मनीषा, अध्यन सक्सेना, दीप्ती गुप्ता, आस्था धीमान और जयन रानी को सम्मानित किया गया। क्रीड़ा क्षेत्र में समीर अहमद तथा सेवाभाव के क्षेत्र में मोहम्मद आलम, योगेंद्र दुधेरा, राजकुमार सैनी, मोहम्मद अहमद, डा. दिलप्रीत सिंह, धर्मवीर चैहान और मोहित जैन को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जयनाथ शर्मा, अशोक गांधी और ब्रित चावला ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रित चावला ने किया। इस अवसर पर डा. अनुपम मलिक, महामंडलेश्वर संत कमल किशोर, महामंडलेश्वर धीरजानंद, पंजाबी एकता समिति के अध्यक्ष डा. एम.पी. सिंह चावला, सलमान, शीतल टंडन, डा. हंसराज सैनी, गुरुद्वारा सिंह सभा के जनरल सेक्रेटरी अमनप्रीत सिंह, दलजीत कोचर, अशोक कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे
।








