लगातार चोरियों से छुटमलपुर क्षेत्र में दहशत, पुलिस की सक्रियता पर उठे सवाल

किसानों के ट्यूबवेलों से स्टार्टर व केबल चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

छुटमलपुर। कस्बा छुटमलपुर एवं थाना फतेहपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली और सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते लगभग 20 दिनों के भीतर क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन अब तक पुलिस किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।

इसी क्रम में गुरुवार की रात चोरों ने ग्राम मथाना, रजापुर और कलालहटी में लगभग आधा दर्जन किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। चोरों ने ट्यूबवेल के कमरों की दीवारें तोड़कर स्टार्टर, विद्युत केबल और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

पीड़ित किसानों में ग्राम कलालहटी निवासी लविश यादव पुत्र राजेंद्र, रजापुर निवासी लियाकत तथा मथाना निवासी अब्दुल गफ्फार पुत्र मोहम्मद मियां, अय्यूब पुत्र युसूफ, अनीश पुत्र शरीफ और मुकीम पुत्र अनीश शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित किसानों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे पुलिस की रात्रि गश्त और सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग की है, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रह सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य