भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा का सहारनपुर में भव्य स्वागत

रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह हुआ स्वागत

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा के सहारनपुर आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए जोरदार नारे लगाए।

इसके बाद जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जसवंत सैनी, कुंवर बृजेश सिंह, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, कीरत सिंह, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा तथा प्रदीप चौधरी के साथ खुले वाहन में सवार होकर रेलवे स्टेशन से घंटाघर और कोर्ट रोड होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल बरसाकर व मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने अजीत सिंह राणा को औपचारिक रूप से जिलाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कराया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पदभार ग्रहण करने के बाद जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने कहा कि वह प्रदेश नेतृत्व के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यह केवल भाजपा में ही संभव है कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता अपनी मेहनत, समर्पण और लगन के बल पर संगठन में बड़े पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव चेयरमैन राजपाल सिंह जुड़डा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, पूर्व विधायक नरेश सैनी, नकुड़ चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, देवबंद चेयरमैन विपिन गर्ग, अभय राणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य