ईदगाह की व्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला

ईद से पहले साफ-सफाई, जल निकासी और लाइट व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। आगामी ईद-उल-फितर के मद्देनजर ईदगाह पर होने वाली नमाज की व्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल ईदगाह के मैनेजर शाहिद जुबेरी (नर्सरी वाले) के साथ नगर आयुक्त से मिला और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि ईद के दिन बड़ी संख्या में लोग जिले भर से ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए आते हैं। ऐसे में ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था का बेहतर होना आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से अंबाला रोड स्थित नाले के कारण ईदगाह के बाहर पानी एकत्र होने की समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया।

नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी और निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यक कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए कहा।

पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि ईद खुशियों का पर्व है और इस दिन हजारों लोग ईदगाह में नमाज अदा करने आते हैं। ऐसे में नगर निगम का कर्तव्य है कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं, ताकि किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर पार्षद हाजी नूर आलम, नदीम अंसारी, इमरान सैफी, नितिन जाटव, रजीव अन्नू, फहाद सलीम, वरिष्ठ समाजसेवी हैदर राहुफ, सोनू और लक्की जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य