ईद से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग, पार्षदों ने मेयर व नगर आयुक्त को सौंपा पत्र

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। माहे रमजान के मद्देनजर नगर और निगम क्षेत्र के 32 गांवों में मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग को लेकर पार्षदों के एक दल ने पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में मेयर और नगर आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, पानी की लीकेज, सड़क मरम्मत और नाला-नाली की विशेष सफाई कराने की मांग की।

पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि रमजान के चलते ईदगाह और जामा मस्जिद जाने वाले मार्गों की विशेष सफाई और मरम्मत कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आनंद नगर करेही नाले के पास से ईदगाह जाने वाला मार्ग तथा पुल कंबोह के पास एक साइड की सड़क की हालत बेहद खराब है, जिसे जल्द ठीक कराया जाना चाहिए क्योंकि यही मार्ग ईदगाह तक जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि EESL स्ट्रीट लाइट कंपनी के जाने के बाद कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था खराब हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में पानी की लीकेज और बंद पड़ी सीवर लाइन को भी जल्द ठीक कराने की मांग की गई। साथ ही रमजान के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाकर नाला-नालियों की सफाई कराने पर भी जोर दिया गया।

नगर आयुक्त शिपू गिरि ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि ईद से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करा दी जाएंगी और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।

इस मौके पर पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी, जफर अंसारी, गुलजेब खान, रईस पप्पू, महमूद हसन, इजहार मंसूरी, आसिफ अंसारी, डॉ. मंसूर, मेनपाल और जावेद एडवोकेट सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य