अपर आयुक्त भानु प्रताप ने नगर पंचायत छुटमलपुर कार्यालय का किया निरीक्षण

शहरी चौपाल ब्यूरो 

छुटमलपुर (सहारनपुर)। अपर आयुक्त भानु प्रताप ने शनिवार को नगर पंचायत छुटमलपुर कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी भी ली।

करीब दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे अपर आयुक्त ने सबसे पहले कर्मचारी उपस्थिति पंजिका की जांच कर सभी कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने जलकर, संपत्ति कर, स्वकर प्रणाली, गृहकर, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना, 15वें वित्त आयोग और राज्य वित्त आयोग से संबंधित पत्रावलियों का निरीक्षण किया। साथ ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित पटल की भी समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संपत्ति रजिस्टर में खसरा नंबर आदि विवरण जोड़ने के निर्देश अधिशासी अधिकारी कमलाकांत राजवंशी को दिए। इस मौके पर लिपिक योगेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, ललिता शर्मा, रजत राना सहित अन्य कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली गई।

अपर आयुक्त ने प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर योजना के लाभार्थी मीनू सैनी के आवास पर जाकर उनसे वार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने पाया कि मीनू सैनी सिलाई मशीन के माध्यम से कार्य कर रही हैं। अपर आयुक्त ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार वह नगर पंचायत कार्यालय की व्यवस्थाओं और योजनाओं के सही क्रियान्वयन की जांच के लिए निरीक्षण कर रहे हैं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य