2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संगठन की मजबूती के बल पर चुनाव में जीत हासिल कर अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

अंबाला रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से मानसिक रूप से तैयार होकर चुनाव की तैयारी में जुटना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है, इसलिए संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से आज हर वर्ग त्रस्त है और जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर और प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है जो सीधे तौर पर जनता के हित में हो। उनका आरोप था कि सरकार केवल जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर सरकार संवेदनशील नहीं है।

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलीम अख्तर ने कहा कि जनता के सामने विकल्प के रूप में समाजवादी पार्टी ही मजबूत विकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन को सक्रिय करने का आह्वान किया, क्योंकि चुनाव जीतने का आधार बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही होते हैं।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख चौधरी ताहिर हसन, चौधरी नियाज हसन, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, प्रदेश सचिव रूही अंजुम, पार्षद फहाद सलीम, रमेश पवार, संदीप सैनी, राजकुमार घटडा, काशिफ अल्वी, गुलजार सलमानी, मुस्तकीम राणा, नवाब यादव, महजबी खान, हसीन कुरैशी, अच्छन यादव, नीतीश यादव, शहजाद माजरा, इमरान मलिक, राजकुमार प्रधान, फुरकान त्यागी, जिन्दा, गौरव यादव, महिंद्र राकेश, वीरेंद्र यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर दीपक मोहम्मद, अनवर, नावेद राणा, ठाकुर श्याम लाल, चौधरी जुमला सिंह, नरेश कुमार, सबरीन, सुरेश पुंडीर, सनोवर, सतीश कुमार, जितेंद्र सिंह, शाहिद मंसूरी, कुलदीप हंस, राव साकिब, मोहम्मद लुकमान, वेदपाल पटनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य