मंदिर पर बुलडोजर चलाने का लोगों ने किया विरोध, अधिकारियों का घेराव

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महानगर के सर्किट हाउस रोड स्थित लेबर कॉलोनी के पास शहीद निशांत शर्मा स्मारक बीडीएम स्कूल के निकट एक मंदिर पर बुलडोजर चलाए जाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। कोरी माजरा, लक्कड़ माजरा और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण विभाग के अधिकारी धर्मेंद्र योगराज का घेराव कर कार्रवाई पर सवाल उठाए। लोगों का आरोप था कि बिना किसी पूर्व नोटिस के बुलडोजर चलाया जा रहा है,

जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार पहले मकान मालिकों को नोटिस दिया जाना चाहिए और उन्हें 30 से 90 दिन का समय मिलना चाहिए, ताकि वे स्वयं अपने निर्माण को पीछे हटा सकें। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के पत्रांक 3045 दिनांक 20 सितंबर 2019 का हवाला देते हुए बताया कि राजबाहे की दाईं पटरी से 20 फुट और बाईं पटरी से 35 फुट की चैड़ाई निर्धारित की गई है, जो कुल 55 फुट होती है। उनका आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क को 70 से 80 फुट चैड़ा करने की योजना बना रहा है, जिससे हसनपुर से शुगर मिल तक करीब 200 से 250 मकान प्रभावित हो सकते हैं और कई गरीब परिवार बेघर हो सकते हैं। इस दौरान राजकुमार प्रधान, अरविंद, भानु प्रताप सिंह, सीपी सिंह, ओम सिंह, मोनू कुमार, राजेंद्र कुमार, जगन्नाथ, विजयपाल, रणदीप राणा, बॉबी, विश्वनाथ तिवारी, यशपाल, नरेश, संजय, राज चमन, रोहित, विजय, राकेश, अशोक कुमार सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौके पर मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य