शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी सहारनपुर द्वारा दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट ट्यूलिप में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया और समाज के उत्थान में महिलाओं के योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर संस्था की सहारनपुर से कुरुक्षेत्र भ्रमण यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे संस्था के संस्थापक के.एल. अरोड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को करुणा, शक्ति और त्याग का प्रतीक माना गया है।

उन्होंने कहा कि बालिका, युवा या वरिष्ठकृहर आयु की महिला परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि एक मां के रूप में महिला संस्कारों की प्रथम गुरु होती है, वहीं शिक्षिका के रूप में ज्ञान का प्रकाश फैलाती है। इसके साथ ही विज्ञान, खेल, राजनीति, प्रशासन, उद्योग और सामाजिक क्षेत्रों में भी महिलाओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। संस्था की ओर से सभी मातृशक्ति के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मूलचंद आनंद, पदमा आनंद, आर.पी. शर्मा, नलिनी शर्मा, सुमन बाला, ऊषा गुप्ता, राधा राज, नीरू सिंह, रमेश सैनी, अमरदीप मित्तल, इंदु मित्तल, नरेश कुमार गुप्ता, मंजू गुप्ता, विपिन गर्ग, अंजू गर्ग, महावीर आर्य, राजकुमार गुप्ता सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।








