शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की महानगर कार्यकारिणी की मासिक बैठक महानगर कैंप कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2027 के चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी ने बीएलओ और एसआईआर कार्य में सक्रिय रूप से लगे सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रियता से संगठन को मजबूती मिली है और आने वाले 2027 के चुनाव में भी इसी तरह संगठित होकर काम करना होगा।
इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने सहारनपुर नगर के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से एसआईआर में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा लगाए गए फर्जी 7 नंबर फार्म के षड्यंत्र को भी कार्यकर्ताओं ने विफल करने का काम किया और किसी भी पात्र व्यक्ति का वोट कटने नहीं दिया।
अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि आगामी 2027 के चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से जुटकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सहारनपुर महानगर में संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
बैठक में महानगर महासचिव राजीव अग्रवाल, इस्लाम देवबंदी, शादाब अंसारी, अकरम खान, पारस तगड़ा, सलीम अहमद, सलीम अख्तर, नफीस खलीफा, अनस अंसारी, मोहसिन मलिक, आशीष, राजकुमार, सनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








