32 हजार भवन स्वामियों ने जीआईएस नोटिसों पर नही की आपत्ति

साढे 37 हजार में से केवल पांच हजार ने भरे हैं स्वकर प्रपत्र

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के आधार पर महानगर के करीब साढेघ् 37 हजार भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र के साथ नोटिस भेजे गए थे। इनमें से मात्र पांच हजार भवन स्वामियों ने ही आपत्ति करते हुए स्वकर प्रपत्र जमा कराये हैं। बाकि जिन साढेघ् 32 हजार भवन स्वामियों ने स्वकर प्रपत्र नहीं भरे है। नगर निगम द्वारा उनके एकतरफा बिल जारी किये गए हैं। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि महापौर डॉ. अजय कुमार और नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर जीआईएस सर्वे के नोटिसों के साथ भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र भेजे गए थे,

ताकि यदि सर्वे के दौरान भवन की माप में कोई त्रुटि आ गयी हो तो उसे ठीक कराया जा सके। उन्होंने बताया कि महानगर के करीब साढेघ् 37 हजार भवन स्वामियों को स्वकर प्रपत्र के साथ नोटिस भेजे गए थे। इनमें से मात्र पांच हजार भवन स्वामियों ने ही आपत्ति करते हुए स्वकर प्रपत्र जमा कराये हैं। बाकि सब भवन स्वामियों के एकतरफा बिल जारी कर दिए गए है जो निगम के पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने भवन स्वामियों से अनुरोध किया है कि यदि किसी भवन स्वामी को बिल प्राप्त नहीं हुआ तो वह नगर निगम कार्यालय से या गूगल पर निगम की वेबसाइट पी टैक्स एसएनएन डॉट कॉम पर अपना पीटीआई या भवन संख्या डालकर सर्च कर बिल प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि भवन स्वामी 31 मार्च तक संशोधित बिल पर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ भी प्राप्त कर कसते है। इसके बाद कोई छूट देय नहीं होगी। कर अधीक्षक ने बताया कि जिन आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों के स्वकर प्रपत्र नोटिस के साथ निगम द्वारा भेजे जा रहे हैं उनमें से यदि किसी भवन स्वामी को नोटिस पर आपत्ति है तो वह स्वकर प्रपत्र भरकर निगम में जमा करा सकता है और अपने प्रथम संशोधित बिल पर 20 प्रतिशत की छूट का लाभ प्राप्त कर सकता है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य