तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोर की मौत

घटना से परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट , फैय्याज अली आब्दी 

नानौता। क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम बरसा निवासी आबाद खाँ का 13 वर्षीय पुत्र इब्राहिम खाँ बाइक से नगर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह नगर के निकटवर्ती ग्राम लंढोरा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इब्राहिम सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे कुचलते हुए आगे निकल गई।

हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के किशोर के शव को गांव ले गए।

थाना प्रभारी नवीन सैनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य