शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। फिट इंडिया महिला सप्ताह 2026 और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिका खिलाड़ियों के लिए योग व सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ और भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में 6 से 8 मार्च 2026 तक यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके निर्देशन में सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार की देखरेख में विभिन्न खेलों की बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया।
6 मार्च को स्टेडियम में संचालित सभी खेलों की बालिका खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से योग कराया गया तथा उन्हें खेलों में योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। 7 मार्च को खिलाड़ियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा 8 मार्च को बालिका खिलाड़ियों के लिए न्यूट्रिशन, साइकोलॉजी और करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को खेलों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. संदीप गुप्ता, सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, लाल धमेन्द्र प्रताप और पुनीत कुमार आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित








