पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गौकश घायल होकर गिरफ्तार

देवबंद पुलिस की कार्रवाई, तमंचा और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी फरार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवबंद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी वांछित गौकश नासिर घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में हत्या, गोकशी, चोरी, लूट, डकैती, नकबजनी, छिनैती और अवैध नशे के कारोबार जैसी घटनाओं की रोकथाम तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौ और दस मार्च की रात्रि को देवबंद थाना पुलिस टीम ग्राम बीबीपुर रोड स्थित चांद कॉलोनी मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान ग्राम मकबरा की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का संकेत दिया, लेकिन पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। भागने के प्रयास में उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिसके बाद दोनों बदमाश सड़क किनारे खड़े पेड़ की आड़ लेकर पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग करने लगे।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान नासिर पुत्र इकबाल उर्फ बाला निवासी मोहल्ला बेरियान कस्बा व थाना देवबंद जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के दौरान उसका एक साथी अंधेरे और आसपास के खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश नासिर थाना बड़गांव में दर्ज मुकदमा संख्या 231/2025 तथा मुकदमा संख्या 241/2025 में गौवध अधिनियम की धाराओं के तहत वांछित चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नासिर के खिलाफ थाना बड़गांव और नानौता में गौकशी जैसे गंभीर अपराधों के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य