अंबेडकर चौक पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ट्रक दुकान में घुसा

कार सेल-परचेज की दुकान में खड़ी तीन कारें क्षतिग्रस्त, एक चालक घायल

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर सोमवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित कार सेल-परचेज की दुकान में घुस गया। हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुकान में खड़ी तीन कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब दो बजे हुआ। एक ट्रक जिला अस्पताल की ओर से नवाबगंज चौक की तरफ जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक नवाबगंज चौक की ओर से आ रहा था। अंबेडकर चौक के पास पहुंचते ही दोनों ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर के बाद नवाबगंज की ओर से आ रहा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और घूमते हुए सड़क किनारे स्थित अमित कार सेल-परचेज की दुकान में जा घुसा। दुकान संचालक अमित दुआ ने बताया कि ट्रक दुकान का शटर तोड़ते हुए करीब आठ फीट अंदर तक घुस गया, जिससे अंदर खड़ी तीन कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर की तीव्रता से दुकान के पिलर तक हिल गए।

उन्होंने बताया कि यदि ट्रक दुकान की पिछली दीवार भी तोड़ देता तो कारों को मकान के अंदर तक धकेल सकता था। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकान बंद थी और वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

बताया जा रहा है कि एक ट्रक परचून का सामान लेकर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक तरबूज से भरा हुआ था। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

सूचना मिलने पर जनकपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इस दौरान दूसरे ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य