नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग तेज

भाकियू (रक्षक) ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, 23 मार्च से आंदोलन की चेतावनी

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (रक्षक) के पदाधिकारियों ने स्टेट हाइवे-59 स्थित नागल बस स्टैंड पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन का कहना है कि फ्लाईओवर न होने के कारण इस स्थान पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
ज्ञापन में बताया गया कि नागल बस स्टैंड से प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं, महिलाएं, बुजुर्ग और राहगीर हाइवे पार करते हैं। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर सैकड़ों व्यापारिक प्रतिष्ठान, क्लिनिक, अस्पताल और स्कूल भी स्थित हैं। फ्लाईओवर न होने के कारण कट से गुजरने वाले लोगों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
भाकियू (रक्षक) के पदाधिकारियों ने बताया कि संगठन द्वारा पहले भी करीब 20 बार प्रशासनिक अधिकारियों को फ्लाईओवर निर्माण के लिए ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


संगठन ने मांग की कि जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागल बस स्टैंड पर जल्द से जल्द फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन (रक्षक) 23 मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन और धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी सुनील राणा, जिला प्रभारी राहुल फौजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान, सुनील शास्त्री, सुबह सिंह मलिक, बिल्लू त्यागी, गजेंद्र नौसरान, अनिरुद्ध त्यागी, वीरेंद्र सिंह, सतपाल राणा, विपिन धीमन, सचिन जाट, पुनीत चौधरी, मुस्तकीम, उदित नौसरान, विपिन हांडा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य