दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस बैंकट हॉल में भीषण आग

आसमान तक उठीं लपटें, गनीमत रही कि हॉल में कोई कार्यक्रम नहीं था

 

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित महाराजा पैलेस बैंकट हॉल में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बैंकट हॉल से ऊंची-ऊंची लपटें व चिंगारियां उठने लगीं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया।
कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
गनीमत यह रही कि घटना के समय बैंकट हॉल में कोई शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम नहीं चल रहा था। यदि उस समय कोई कार्यक्रम होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में कई बैंकट हॉल ऐसे हैं जहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के कारण वे संचालित हो रहे हैं। ऐसे में भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग बुझाने एवं लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य