शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जूडो छात्रावास बालक सहारनपुर का अंतिम मूल्यांकन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस दौरान जूडो खिलाड़ियों का फिजिकल और स्किल टेस्ट लेकर उनके प्रदर्शन का आकलन किया गया। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, खेल भवन लखनऊ के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर द्वारा जूडो छात्रावास बालक सहारनपुर का अंतिम मूल्यांकन कराया गया। मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता और तकनीकी कौशल की विस्तृत जांच की गई।

मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष अनिमेष सक्सेना, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अयोध्या मंडल, पूनम विश्नोई, उप क्रीड़ाधिकारी मुजफ्फरनगर तथा परवेज अली, सहायक प्रशिक्षक (जूडो) गौतमबुद्ध नगर ने खिलाड़ियों का परीक्षण किया।इस अवसर पर प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग), पुनीत कुमार जूडो अंशकालिक प्रशिक्षक तथा लाल धमेंद्र प्रताप सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
मूल्यांकन के माध्यम से खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन कर उन्हें आगे बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।








