जीआई सर्वे के सेल्फ एसेसमेंट में भ्रष्टाचार का आरोप, पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगर निगम में चल रहे जीआई सर्वे के सेल्फ एसेसमेंट को लेकर पार्षदों ने तृतीय श्रेणी कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार और अवैध धन उगाही के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पार्षदों ने अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। मजबूत पार्षद दल के नेता टिंकू अरोड़ा ने कहा कि जीआई सर्वे का पार्षदों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था और इसको लेकर धरना-प्रदर्शन भी किए गए थे। इसके बाद नगर निगम कार्यकारिणी और निगम ट्रस्टियों द्वारा सेल्फ एसेसमेंट का विकल्प दिया गया था,

जिसके तहत जिस व्यक्ति को जीआई सर्वे का नोटिस मिले, वह स्वयं सेल्फ एसेसमेंट फॉर्म भरकर जमा कर सकता है और उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि तृतीय श्रेणी के कुछ कर्मचारी सेल्फ एसेसमेंट फॉर्म की जांच को आधार बनाकर सहारनपुर की भोली-भाली जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं और अवैध रूप से धन उगाही कर रहे हैं। पार्षदों ने कहा कि यदि इस पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और शासन को पत्र लिखकर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग की जाएगी।पार्षदों ने कहा कि किसी भी हालत में सहारनपुर नगर की जनता का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान बसपा के वरिष्ठ पार्षद नितिन जाटव, निर्दलीय पार्षद राजीव अन्नू, नदीम अंसारी और लक्की जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य