इंद्रप्रस्थ कॉलेज में रोबोटिक्स व एंबेडेड सिस्टम पर कार्यशाला आयोजित

विशेषज्ञों ने छात्रों को तकनीक की नई संभावनाओं और प्रोजेक्ट निर्माण के लिए किया प्रेरित

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नागल। इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में रोबोटिक्स, एंबेडेड सिस्टम और मेटलैब विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रुप निदेशक डॉ. अंजू वालिया, उपनिदेशक आशुतोष गुप्ता, मुख्य वक्ता वैभव जैन, डॉ. कमल कृष्ण सिंह और सूर्यकांत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वैभव जैन ने छात्र-छात्राओं को रोबोटिक्स और एंबेडेड सिस्टम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने एक लाइव प्रोजेक्ट के माध्यम से रोबोट की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन करते हुए बताया कि आधुनिक तकनीक के विभिन्न क्षेत्रों में रोबोटिक्स और एंबेडेड सिस्टम का व्यापक उपयोग हो रहा है।

उन्होंने मेटलैब सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से दो और तीन आयामी ग्राफिकल प्रस्तुतीकरण को आसानी से देखा और समझा जा सकता है। साथ ही छात्रों को सॉफ्टवेयर पर कार्य करने की विधि भी समझाई।

ग्रुप निदेशक डॉ. अंजू वालिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रोबोटिक्स आधुनिक समय का महत्वपूर्ण विषय है, जिसकी वजह से दैनिक जीवन के कई कार्य आसान हो गए हैं। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में नए-नए प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए प्रेरित किया।

उपनिदेशक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि छात्रों की कौशल वृद्धि के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है, ताकि उन्हें नई तकनीकों और सॉफ्टवेयर के बारे में व्यावहारिक जानकारी मिल सके। उन्होंने छात्रों से अपने नए विचार साझा कर उन्हें प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन ज्योति भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर मोहित कुमार, दीपक बर्मन, हेमंत कटारिया, ओमपाल, मनीष, अजय, श्रीकांत, अरविंद और रोहित सहित संस्थान के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य