बंद मकान में सेंधमारी, नगदी व जेवर सहित हजारों का सामान चोरी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गागलहेड़ी। कस्बे के दिनारपुर क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए सेंधमारी कर नगदी, जेवर और कपड़ों सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित मनीष के अनुसार मंगलवार शाम वह अपने मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ कस्बे में ही एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था ।

बुधवार सुबह जब वह वापस लौटा तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर कमरे में रखी अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर नगदी, कपड़े और जेवर समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी अमित नागर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य