गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। राष्ट्रीय हिन्दू संगठन की जिला इकाई ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा देशभर में गौ-वध पर प्रभावी केंद्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौ माता को प्राचीन काल से पूजनीय माना गया है और इसका समाज की आस्था व सांस्कृतिक पहचान में विशेष स्थान है। साथ ही संविधान के नीति निदेशक तत्वों में भी गौवंश संरक्षण पर बल दिया गया है। संगठन ने केंद्र सरकार से मांग की कि गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान दिया जाए, पूरे देश में गौ-वध पर सख्त केंद्रीय कानून बनाया जाए, गौ-तस्करी व गौ-मांस की अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा गौवंश संरक्षण और गौशालाओं के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की जाएं। इस दौरान जिला प्रभारी रामदेव बंसल, विजय, महेंद्र पाल, विनोद, अनुज आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य