अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ व हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीमी द्वारा महंत गोरखनाथ पीठ व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उनकी माताजी और गौमाता के संबंध में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आज विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) एवं हिन्दू युवा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आज विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय पर हिन्दूवादी नेता संजय वर्मा के नेत्तृव में आज कार्याकर्ता पंहुचे ओर विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीमी द्वारा महंत गोरखनाथ पीठ व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उनकी माताजी और गौमाता के संबंध में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। इस दौरान हिन्दूवादी नेता संजय वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से दोषी के विरुद्ध कठोरतम सजा देने की मांग की। मंडल प्रभारी पंकज शमी व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुनकर ने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए कड़े कानून का प्रावधान होना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करने का साहस न कर सके। प्रदर्शन के दौरान अजय मैथली, अंकित बावरे, गरसीमासिंह, भजन सिंह, शिवा कटारिया, रामनाथ, टिंकू गुर्जर, वैभव पंडित, मनीष राणा, आशीष शर्मा, संदीप चैहान, मिखिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य