एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते खाताखेड़ी चौकी का हेड कांस्टेबल विनोद कुमार गिरफ्तार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटीकरप्शन टीम ने एक हेड कांस्टेबल को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, मंडी थाना क्षेत्र की खाताखेड़ी चैकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार पर एक मामले में कार्रवाई के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित इमरान मलिक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी। शिकायत में बताया गया कि पुलिसकर्मी उसके भाई को बार-बार परेशान कर रहा था और मामले से राहत दिलाने के बदले 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

पीड़ित इमरान मलिक ने बताया कि 28 फरवरी को उनके मौहल्ले में बच्चों को लेकर एक विवाद हुआ था जिसमें उनका भाई ने बीच बचाव कराया था। उसका भाई फैजान किसी मुकदमे में नामजद नहीं था, लेकिन फिर भी उसे दबाव बनाकर परेशान किया जा रहा था। आरोप है कि होली के दिन भी पुलिस ने उसके भाई को उठाया था और बाद में पैसे देने का दबाव बनाया गया। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की और ट्रैप की योजना तैयार की। योजना के तहत शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपये देकर आरोपी पुलिसकर्मी के पास भेजा गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने चैकी पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ लेकर थाना सदर बाजार पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि इस पूरे मामले में एक दरोगा की भूमिका भी संदिग्ध है, जिसने दबाव बनाकर पैसे की मांग करवाई थी। हालांकि फिलहाल एंटी करप्शन टीम ने हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को ही गिरफ्तार किया है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और विभागीय स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। एंटी करप्शन टीम का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य