तरुण हत्याकांड को लेकर उबला खटीक समाज, कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

हत्यारों को फांसी, परिवार को दो करोड़ मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। तरुण खटीक हत्याकांड को लेकर खटीक समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। समाज के सैकड़ों लोगों ने हकीकत नगर धरना स्थल से कलेक्ट्रेट तक जोरदार प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीक समाज के लोग बड़ी संख्या में हकीकत नगर धरना स्थल पर एकत्र हुए। इसके बाद हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान लोग “तरुण के हत्यारों को फांसी दो” के नारे लगाते रहे।

इस दौरान खटीक महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष पवन संवई, पूर्व अध्यक्ष राकेश जोहरी, संस्थापक राजेश जोहरी, सरसावा चेयरमैन राजू पंवार, पार्षद सुभाष चंद, सुरेंद्र मोघा और जसवीर मोघा ने कहा कि तरुण खटीक की जिस तरह निर्मम हत्या की गई है, उससे पूरे समाज में रोष है। उन्होंने कहा कि तरुण अपने परिवार का इकलौता सहारा था, ऐसे में परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी सजा दी जाए।इस मौके पर पार्षद अन्नू वर्मा, इंजीनियर सतेंद्र सिंह, बिजेंद्र जोहरी, मुकेश ठेकेदार, प्रनिल मोघा, हरनेम सिंह, राकेश कुमार, राजेंद्र आर्य, डा. राजेश कन्नौजिया, अनिल पंवार, योगेश, राजू, नरेश धारिया, गौरव मोघा, मुकेश मोघा, प्रदीप धनगर, मनोज धनगर सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य