एनजीटी के आदेश पर वन भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

भूमि को हरित बनाने के लिए वृक्षारोपण हेतु खुदवाए गए गड्ढे

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

झिंझाना (शामली)। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में वन विभाग की टीम ने ग्राम दभेड़ी बुजुर्ग में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कब्जाई गई भूमि को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी।

वन विभाग की टीम ने गुरुलाल और कमलजीत निवासी ग्राम यूसुफपुर चौतरा द्वारा वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। अतिक्रमण हटाने के बाद भूमि को पुनः हरित बनाने के उद्देश्य से वहां वृक्षारोपण के लिए गड्ढे खुदवाने का कार्य भी कराया गया।

वन क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत ने बताया कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने वाद संख्या 915/2024 में 4 फरवरी 2026 को आदेश पारित करते हुए जनपद शामली की अतिक्रमित वन भूमि को चिन्हित कर 23 अप्रैल तक सभी अतिक्रमण हटाकर भूमि खाली कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी और प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) शामली को न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में वन विभाग द्वारा जनपद में चिन्हित अतिक्रमित वन भूमि को मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और सभी स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य