शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। रमजान माह के चौथे जुमे पर शहर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिद पहुंचे।
अलविदा जुमे के मौके पर वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता एवं पार्षद अभिषेक ‘टिंकू’ अरोड़ा ने जामा मस्जिद पहुंचकर शाही इमाम साहब और नमाज अदा करने आए मुस्लिम भाइयों को अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी। उन्होंने लोगों से गले मिलकर और हाथ मिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
टिंकू अरोड़ा ने कहा कि सहारनपुर नगर बाबा लालदास जी और हाजी शाह कमाल की पावन धरती है, जहां सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों को मिलजुल कर मनाते हैं। यही आपसी भाईचारा और सौहार्द इस शहर की पहचान है।
उन्होंने आने वाले ईद-उल-फितर के पावन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद साहब, पार्षद नदीम अंसारी, शुभम वर्मा, रवि यादव, ओमपाल पांचाल, सरफराज अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।









